खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक सोमवार को पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष डा.सरस्वती खेतवाल की अध्यक्षता तथा पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा के संचालन में आयोजित हुई।

 

बैठक  में पालिकाध्यक्ष डा. सरस्वती खेतवाल ने कहा कि
कूड़े का डोर टू डोर कलेक्शन टेंडर निरस्तीकरण के मामले पर विस्तार से चर्चा के बाद मामले में तय किया गया कि कूड़े के निस्तारण के लिए आगे की रणनीति तय की जाएगी और तब तक पालिका की ओर से ही कूड़े का निस्तारण कराया जाएगा। कूड़े के वाहनों के बारे में अभी पालिका अपने मद और बैंक की सहायता से कुछ गाड़ी खरीदने पर विचार कर रही है अगर सरकार की ओर से गाडिय़ां दी जाती है तो ठीक है अन्यथा अन्य उपाय पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टोल पार्किंग को लेकर उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार पालिका की ओर से स्वयं ही यह कार्य किया जा रहा है जिसमें लीकेज और अन्य कार्यों में भी दिक्कतें हो रही हैं। शुल्क कम करने की बात पर उन्होंने कहा कि इसके लिए विधिक राय ली जाएगी लेकिन शुल्क कम हो पाना काफी मुश्किल होगा। बैठक में सभासद मुकेश जोशी ने कहा कि शहर में कूड़ा कलेकशन की व्यवस्था दिन प्रतिदिन चरमराती जा रही है जिसके चलते कंपनी को नकार दिया गया है साथ ही सभी सदस्यों की राय थी कि पार्किंग या टोल जितने भी कार्य है उन्हें टेंडर के माध्यम से कराया जाए ताकि नगर पालिका को अतिरिक्त आय हो। मुकेश जोशी ने नालियों में गंदगी जमा होने का मुद्दा भी उठाया ।

ALSO READ:  सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश -: हाईकोर्ट के लिए हल्द्वानी में चिन्हित भूमि का कब्जा " जैसा है जहां है" के आधार पर हाईकोर्ट को सौंपी जाय, 2 माह के भीतर भूमि हस्तांतरण की अधिसूचना जारी की जाए।

 

बैठक में सभासद भगवत रावत, गीता उप्रेती, गजाला कमाल, ललिता दफौटी, जितेंद्र कुमार, शीतल कटियार, पूरन सिंह बिष्ट, रमेश प्रसाद, सपना बिष्ट, सुरेंद्र कुमार,मुख्य सफाई निरीक्षक अमित कुमार, जेई विपिन चंद्र पुरोहित, कार्यालय अधीक्षक शिवराज सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

You missed

You cannot copy content of this page