भीमताल। भीमताल की होनहार बेटी सौम्या गर्ब्याल ने यूपीएससी परीक्षा पास कर आईएएस बनीं है।
सौम्या वर्तमान में अल्मोड़ा में एसडीएम के पद पर तैनात है। सौम्या की माता बीना गर्ब्याल भीमताल एलआईयू में सब इंस्पेक्टर है। सौम्या ने इंटर तक की पढ़ाई हरमन माइनर स्कूल से पास की।
सौम्या के यूपीएससी परीक्षा पास करने पर उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।


