नैनीताल। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला- अध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी के नेतृत्व में अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत तदर्थ शिक्षकों के विनियमितिकरण की मांग को लेकर शुक्रवार को विधायक नैनीताल सरिता आर्या को सौंपा गया गया।
इस दौरान तदर्थ शिक्षकों ने कहा कि विगत 10 साल से प्रदेश भर में 426 शिक्षक तदर्थ रूप में अपना कार्य ईमानदारी से कर नियमित होने की आस सजोये हुए हैं । उन्होंने विधायक से उनकी मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने की मांग की ।
इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या ने आश्वासन देते हुए कहा कि वे इस ज्ञापन को मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर उनके नियमितीकरण का अनुरोध करेंगी ।
इस अवसर पर मंजु जोशी, रेवती रावत, आशा बिष्ट, उमा भाकुनी, गीतिका सनवाल, मीना बिष्ट, पुष्पा कार्की, मुक्ता चौधरी, प्रमिला बिष्ट समेत जनपद के विभिन्न अशासकीय विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षिकाऐं उपस्थित थे ।


