खबर शेयर करें 👉
6 से 8 दिसम्बर तक जम्मू में होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता । उत्तराखंड की टीम का हिस्सा बनी निहारिका सिंह ।
नैनीताल ।  मोहनलाल शाह बालिका विद्या मंदिर की छात्रा कुमारी निहारिका सिंह का चयन विद्यालय अंडर -17 बालिका फुटबॉल टीम में राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है । यह बालिका 6 से 9 दिसंबर तक जम्मू में होने वाली राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगी ।
 निहारिका सिंह की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य श्रीमती शबनम अहमद, मैनेजर  विनय शाह, समस्त स्टाफ, क्रीड़ा प्रभारी श्रीमती पुष्पा दरमवाल, फुटबाल कोच  भगवत मेर एवं समस्त खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है और उज्जवल भविष्य की कामना की है ।
ALSO READ:  सी आर एस टी इंटर कॉलेज ओल्ड ब्वॉयज एसोसिएशन की द्विवार्षिक कार्यकारिणी का गठन, जगदीश बवाड़ी पुनः अध्यक्ष, खीमराज बिष्ट उपाध्यक्ष, डॉ.मनोज बिष्ट महासचिव, शैलेन्द्र बर्गली उप सचिव, धर्मेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष बने ।

You missed

You cannot copy content of this page