नैनीताल । नगर पालिका के सभासदों ने पार्किंग व लेक ब्रिज चुंगी के टेंडर कराने की मांग को लेकर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में कहा कि नैनीताल क्षेत्र में पर्यटकों और स्थानीय वाहनों की संखया दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जिस कारण शहर की पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने और पालिका की आय में वृद्धि के उद्देश्य से क्षेत्र में संचालित पार्किंग और टोल के संचालन के लिए नियमानुसार टैंडर प्रक्रिया कराई जानी आवश्यक है। सभासदों ने अनुरोध किया कि सुचारू यातायात व्यवस्था और राजस्व प्राप्ति के लिए शहर की टोल पार्किंग के टैंडर आमंत्रित करना जरुरी है।
इस दौरान सभासद गीता उप्रेती, ललिता दफौटी, गजाला कमाल, मनोज साह जगाती, पूरन सिंह बिष्ट तथा जितेंद्र कुमार पांडे आदि मौजूद रहे।


