खबर शेयर करें 👉

विजेता टीम को 23 हजार व उप विजेता को मिलेंगे 11 हजार नकद पुरुष्कार व ट्रॉफी ।

ओखलकांडा । दीपावली के अवसर पर आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता “कालाआगर प्रीमियर लीग 2024 सीजन 2” का आगाज 1 नवंबर 2024 से होगा जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा द्वारा किया जायेगा । प्रतियोगिता के आयोजक पंचम मेवाड़ी ने बताया कि टूर्नामेंट की सभी तैयारियां की जा रही हैं ।

 

यह प्रतियोगिता ओखलकांडा ब्लॉक के मल्ली गरगड़ी खालगाड़ा मैदान में आयोजित की जा रही है,जिसके रजिस्ट्रेशन 21 अक्टूबर से प्रारंभ हो चुके हैं जो 31 अक्टूबर 2024 तक होने अनिवार्य हैं ।

ALSO READ:  हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा लोकभवन गोल्फ क्लब नैनीताल में आयोजित "चीफ जस्टिस कप गोल्फ टूर्नामेंट" का मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता ने "टी ऑफ" (शुभारंभ) किया, बड़ी संख्या में न्यायाधीश, अधिवक्ता व न्यायिक अधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं गोल्फ टूर्नामेंट में ।

 

जिसमें मैच शुल्क 3300रूपये प्रति टीम होगा एवं पांच सौ रूपये एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन फीस होगी जो करना अति आवश्यक है ।

पंचम मेवाड़ी ने अपील की कि प्रत्येक टीम अपनी आवश्यक सामग्री किट साथ में लाएं । किसी भी खिलाड़ी को चोट लगने पर कमेटी जिम्मेदार नहीं होगी । एक खिलाड़ी एक टीम से ही प्रतिभाग कर सकेगा  ।

सभी मैच नॉकआउट के आधार पर खेले जाएंगे । प्रत्येक मैच बारह ओवर का होगा ।  उन्होंने यह भी बताया कि विजेता टीम को तेईस हजार रुपए पुरस्कार और ट्राफी,उपविजेता टीम को ग्यारह हजार रूपए पुरस्कार और ट्राफी,प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को ग्यारह सौ रूपये एवं आकर्षण ट्रॉफी दी जाएगी।

ALSO READ:  जिला कोर्ट के अधिवक्ता के निधन पर जिला बार एसोसिएशन ने जताया गहरा शोक।

प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच दिया जाएगा।विजेता व उपविजेता टीम को टी-शर्ट दी जायेगी।मैच का स्कोर ऑनलाईन वेबसाईट Cricheroes पर देखा जा सकता है,विजेता व उपवविजेता टीम को आकर्षण ईनाम दिया जाएगा ।

इस प्रतियोगिता के आयोजक मेवाड़ी ब्रदर्स एवं यूथ क्लब कालाआगर हैं।मुख्य आयोजक सुभाष, महेश, हरीश,लक्की और करन बिष्ट होंगे।

You missed

You cannot copy content of this page