नैनीताल । विगत दिवस शनिवार को एक व्यक्ति का शव भुजिया घाट के पास गधेरे में उतराता हुआ मिला।
सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस शव की शिनाख्त करने का प्रयास करने में जुट गई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई।
घटनास्थल पर पहुंचकर फॉरेंसिक सैंपल भी एकत्र किए गए। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। प्रारंभिक जांच में शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए है।
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने साथ ही थाना चौकी में गुमशुदगी दर्ज मामले भी खंगालने में जुट गई।
पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त के भी प्रयास किए जा रहे है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट पता चल पायेगा।


