खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । कुमाऊं विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान के पूर्व छात्र तथा पूर्व निदेशक एच एफ आर ई शिमला एवम यूकॉस्ट के एमिरेट्स साइंटिस्ट डॉ. एसएस सामंत फेलो ऑफ लिनियन सोसाइटी लंदन चुने गए हैं ।
डॉ. सामंत कुमाऊं विश्वविद्यालय एलुमनी सेल के उपाध्यक्ष हैं तथा फेलो ऑफ नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज हैं । उनके 360 वैज्ञानिक पेपर,15 पुस्तकें, 13 हिंदी बुकलेट प्रकाशित हो चुकी हैं साथ ही 32 विद्यार्थी उनके निर्देशन में पीएचडी कर चुके हैं । वे एकेडमिक कार्यों के लिए इंग्लैंड ,चीन , यूरोप की यात्रा कर चुके हैं तथा गोविंद बल्लभ पंत पर्यावरण संस्थान कोसी तथा कुल्लू में वैज्ञानिक के रूप में कार्य कर चुके हैं ।
 वर्तमान में वे हल्द्वानी मरण रहते हैं ।उनके फेलो चुने जाने पर डॉ. बी एस कलाकोटी , डॉ. श्रीखर पंत, कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी,महासचिव डॉ. विजय कुमार ने  बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।
ALSO READ:  श्रमिक संयुक्त मोर्चा उधमसिंह नगर के कार्यकारी अध्यक्ष दलजीत सिंह पर गुंडा एक्ट की कार्यवाही के खिलाफ कई संगठनों ने पुलिस महानिरीक्षक कुमांऊ को ज्ञापन सौंपा,कुमाऊं आयुक्त के समक्ष भी रखा पक्ष ।

You missed

You cannot copy content of this page