नन्दाबल्लभ पालीवाल बने अध्यक्ष ।
नैनीताल । कुमाऊं विश्व विद्यालय डी एस बी परिसर,शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक चुनाव हेतु गुरुवार को सचिव पद को छोड़ अन्य सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव हुए हैं । इनमें अध्यक्ष पद पर नन्दाबल्लभ पालीवाल, उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ढैला, महिला उपाध्यक्ष रीता लोहनी, उप सचिव लाल सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष नासिर अली शामिल हैं । किंतु सचिव पद पर विपिन चन्द्र व पुष्कर घनस्याल ने नामांकन किया है । जिस कारण इस पद के लिये कल (आज) मतदान होगा ।
इस चुनाव हेतु सहायक लेखाधिकारी भारत भूषण जोशी को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया है । मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा जारी सूचना के अनुसार शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के चुनाव के लिये गुरुवार को नामांकन हुए । अध्यक्ष पद के लिये नन्दाबल्लभ पालीवाल के अलावा गणेश सिंह बिष्ट ने भी नामांकन किया । लेकिन गणेश बिष्ट का नामांकन एक बजे बाद दाखिल हुआ । जिस कारण उसे अस्वीकार कर दिया गया ।
बताया कि 13 जून को 11 बजे से 1 बजे तक सचिव पद के लिये मतदान होगा व डेढ़ बजे बाद मतगणना होगी । सहायक चुनाव अधिकारी जगदीश पपनै ने कर्मचारियों से मतदान में हिस्सा लेने को कहा है ।


