खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । गरमपानी रानीखेत मार्ग में भुजान के पास शुक्रवार की रात चट्टान खिसक गई और भारी मलवा सड़क में जमा हुआ है । यह कर्णप्रयाग नेशनल हाइवे है । दूसरी ओर अल्मोड़ा हाइवे में क्वारब में सड़क खराब होने से भारी वाहन वाया रानीखेत से अल्मोड़ा,पिथौरागढ़, बागेश्वर आदि स्थानों को जा रहे हैं । जिससे इस स्थान पर सैकड़ों वाहनों की लाइन लग गई है ।

ALSO READ:  100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता: दिल्ली व  शाहबाद की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची ।

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क में अत्यधिक मलवा जमा होने से सड़क का पता तक नहीं चल रहा है । लेकिन इस मलवे को हटाने के लिये वहां केवल एक ही जे सी बी लगी है । जिससे यात्रियों में भारी रोष है । यात्री आज तड़के से इस स्थान पर फंसे हैं और सड़क खुलने में अभी और समय लगेगा ।

ALSO READ:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

मौके पर गरमपानी व रानीखेत की पुलिस पहुंची है ।

 

You cannot copy content of this page