खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । हाई कोर्ट ने बेतालघाट में बिना एन्वायरमेंट एसैस्मेंट इम्पेक्ट रिपोर्ट के बिना खनन पट्टों की नीलामी प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी है। कोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार सहित, जिलाधिकारी नैनीताल व निदेशक खनन से जवाब दाखिल करने को कहा है । अगली सुनवाई को 27 दिसंबर की तिथि नियत की है। साथ ही राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा स्टेट इन्वायरमेंट एसेस्मेंट अथॉरिटी को याचिका में पक्षकार बनाने के निर्देश दिए हैं।

ALSO READ:  कुमाऊं विश्वविद्याल के पूर्व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एवं वरिष्ठ कर्मचारी नेता  नरेन्द्र सिंह रजवार का आकस्मिक निधन,

 

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी व न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ में बेतालघाट निवासी तरुण शर्मा की जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। जिसमें कहा गया है कि बेतालघाट में कोसी नदी के किनारे करीब 19 हेक्टेयर सरकारी भूमि पर करीब एक दर्जन खनन पट्टों की निलामी प्रक्रिया शुरू की गई है। नीलामी का टेंडर गुरुवार 19 अक्टूबर को खुलना था। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि निविदा प्रक्रिया बिना इन्वायमेंट ऐसेस्टमेंट इम्पेक्क्ट रिपोर्ट के पूरी की जा रही है, जो नियम विरुद्ध है।

ALSO READ:  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने उपपा अध्यक्ष प्रभात ध्यानी के अवैध हिरासत मामले में पुलिस से मांगा जवाब; पूछा- बालिग व्यक्ति को मां की कस्टडी में क्यों सौंपा, सीधे आजाद क्यों नहीं किया ?

You missed

You cannot copy content of this page