खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  मुख्य चिकत्साधिकारी नैनीताल डाo हरीश चंद्र पंत के निर्देशो के क्रम में आशाओं के लिये शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 158 आशाओं व अन्य लोगों के एक्स-रे किये गए ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुरेश भट्ट उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवन परिषद उत्तराखण्ड सरकार थे । उन्होंने स्वयं भी एक्स रे करा कर जागरूकता का संदेश आम जन मानस को दिया गया ।

ALSO READ:  नैनीताल से हल्द्वानी जा रहा टवेरा वाहन खाई में गिरा, छह लोग घायल, ड्राइवर को आई हैं गम्भीर चोटें,

इस अवसर पर पूर्व निदेशक डाo ललित मोहन उप्रेती द्वारा भी अपना एक्स रे करवाया गया । अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाo एनo सीo तिवारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाo कुमुद पंत, डाo राजेश ढकरियाल, समस्त ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन नैनीताल के कर्मचारी मौजूद रहे।

You missed

You cannot copy content of this page