खबर शेयर करें 👉

गुणादित्य (अल्मोड़ा) । इसे अपनी थाती के प्रति प्रेम कहें या फिर होली के रंगों का स्नेह, अब धीरे धीरे युवा पीढ़ी अपनी पुरानी परम्पराओं को जीवंत रखने की ओर जागरूक दिखने लगी है । इसका एक बानगी अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी ब्लॉक के ग्राम गुणादित्य-स्वाड़ी में इस वर्ष होली में देखने को मिली । जहां इस वर्ष की होली में बड़ी संख्या में युवा होली में अपने गांव लौटे । इन युवाओं ने न केवल ढोल व हुड़के की थाप में होली व झोड़े चांचरी की मस्ती की वरन गांव के वरिष्ठ होल्यारों के विशेष हाव-भाव व पग ताल के साथ सुरों से स्वर भी मिलाए ।

ALSO READ:  अखिल भारतीय नौ सैनिक शिविर में डीएसबी परिसर के कैडेटों का राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन, दो स्वर्ण, एक रजत एवं एक कांस्य पदक पर कब्जा किया,

 

ग्राम सभा पाली गुणादित्य की होली की आसपास के गांवों में खूब ख्याति रही है । लेकिन बीच के वर्षों में नशे के प्रचलन से होली में व्यवधान होने से लोगों को गांव की होली के प्रति रुझान कम होने लगा । लेकिन अब नई पीढ़ी गांव की पुरानी परंपरा को फिर से जीवंत करने की दिशा में जागरूक दिख रही है । इस वर्ष स्वाड़ी के कई युवा जो नैनीताल, हल्द्वानी,रुद्रपुर,दिल्ली आदि शहरों में बस गए हैं, होली में गांव लौटे । जिससे लगातार पलायन के बाद लगभग वीरान हो रहे इस गांव में 2-4 दिन के लिये ही सही रौनक भी लौटी ।

ALSO READ:  उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में धूमधाम से मनाया गया लोकपर्व 'हरेला' ।

युवा पीढ़ी की यह पहल रंग लाई तो आने वाले पर्वों,त्यौहारों,शादी समारोहों आदि में पुनः गांव में रौनक बढ़ने की उम्मीद की जा सकती है ।

इस बहाने बन्द हो रहे घरों के दरवाजे भी खुलेंगे और गांव में आवाजाही भी होगी ।

 

You missed

You cannot copy content of this page