नैनीताल । राजकीय पॉलिटेक्निक नैनीताल के रिटायर्ड प्रवक्ता व मल्लीताल निवासी महेश लाल साह का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने 3 मार्च को अपने आवास निकट अमरालय होटल मल्लीताल में अंतिम सांस ली ।
वे रसायन विज्ञान के प्रतिष्ठित व्याख्याता के रूप में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में कार्यरत रहे और अपने समर्पित शिक्षण कार्य के लिए विद्यार्थियों एवं सहकर्मियों के बीच अत्यंत सम्मानित थे। अपने शांत स्वभाव, गहन ज्ञान और अनुशासित जीवन शैली के कारण वे शिक्षा जगत में एक आदर्श के रूप में जाने जाते थे।
शिक्षा के क्षेत्र के साथ-साथ वे सामाजिक सेवा में भी सक्रिय रहे। वे सेवा समिति के सचिव के रूप में लंबे समय तक जुड़े रहे और समाज के उत्थान के लिए अनेक सराहनीय कार्य किए। उनकी सामाजिक प्रतिबद्धता और सेवा भावना सदैव प्रेरणादायक रही।
वे अपने पीछे पुत्री शालिनी शाह और पुत्र अक्षय साह सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार, मित्रों, विद्यार्थियों और समस्त समाज ने शोक व्यक्त किया है।


