खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । मल्लीताल में महाधिवक्ता कार्यालय के सामने रेस्टोरेंट चलाने वाले भवान मेहरा के पुत्र इंजीनियर करन मेहरा की दिल्ली के निकट सड़क हादसे में मौत होने पर भाजपा नेताओं सहित कई अन्य ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है साथ ही शोक संतृप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है ।

 

 

   बताया गया है कि करन चंडीगढ़ में एक कम्पनी में कार्यरत थे । 3 मार्च की रात वह चंडीगढ़ से अपने तीन अन्य साथियों के साथ कार से दिल्ली को रवाना हुए थे और 4 मार्च  की सुबह साढ़े पांच बजे उनकी कार दिल्ली के निकट सड़क हादसे का शिकार हो गई । इस हादसे में करन व एक अन्य की मौत हो गई । जबकि दो अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए थे । बताया जा रहा है कि करन को दिल्ली से फ्लाइट से पुणे जाना था ।
    हादसे की सूचना के बाद नैनीताल से मृतक युवक करन के चाचा रणजीत मेहरा व अन्य दिल्ली गए और करन के शव को लेकर आज गुरुवार की सुबह करीब 3-4 बजे सात नम्बर स्थित आवास पर पहुंचे । जिसके बाद सुबह पाइंस स्थित श्मशान घाट में करन का दाह संस्कार कर दिया गया । इस हादसे से उनके परिवार में अत्यंत गमगीन माहौल है । करन की, दो शादीशुदा बहनें व एक छोटा भाई है ।
   करन ने ग्राफिक एरा भीमताल से बी टेक किया था और वह एक कम्पनी में कार्यरत था । वे मूलतः नैनीताल के निकटवर्ती गांव अधौड़ा के रहने वाले हैं ।
  करन की असामयिक मौत की सूचना मिलने के बाद नैनीताल के सात नम्बर स्थित उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है । जिनमें भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारी,कार्यकर्ता भी शामिल थे ।

You missed

You cannot copy content of this page