खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आम जनता तक सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुँचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत 20 फरवरी  को समय प्रातः 11 बजे से बहुउद्देशीय शिविर सी0आर 0एस0टी0 इंटर कॉलेज, नैनीताल में आयोजित किया जाएगा। शिविर की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी नवाजिश खालिक द्वारा की जाएगी ।

ALSO READ:  ​प्रो. दीवान सिंह रावत को मिला कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर सेवा विस्तार ।

 

शिविर में स्थानीय नागरिकों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा ।

 

साथ ही नागरिक अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे।   जिनका मौके पर ही त्वरित समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर उपस्थित रहकर सेवाएं उपलब्ध कराएंगे।

ALSO READ:  नैनीताल पुलिस की फिर हुई किरकिरी -: नैनीताल पॉक्सो कोर्ट ने दी दुष्कर्म के षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार युवती को जमानत; हड़बड़ी में गिरफ्तारी और साक्ष्यों की कमी पर उठाये सवाल

 

नगर पालिका प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें।

 

 

यह आयोजन सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

You missed

You cannot copy content of this page