खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल नगर पालिका द्वारा फ्लैट मैदान में अक्टूबर माह के लिये देहरादून के रमेश सजवाण को नियमविरुद्ध झूले का टेंडर देने का मामला नैनीताल वासियों सहित नगर पालिका कर्मचारियों को भारी पड़ रहा है । उत्तराखण्ड हाईकोर्ट द्वारा इस मामले में पालिकाध्यक्ष की पावर सीज करने व ई ओ आलोक उनियाल को सस्पेंड करने व वित्तीय अनियमितताओं की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से करने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती भी खारिज हो गई । विगत दिवस सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश सुधांशु धुलिया की अध्यक्षता वाली खण्डपीठ ने हाईकोर्ट के फैसले में हस्तक्षेप करने से हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया ।

ALSO READ:  उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण के लिए गठित समिति की बैठक में 2021 तक प्राप्त 198 आवेदनों एवं संलग्न साक्ष्यों का किया गया परीक्षण,

 

पालिकाध्यक्ष की पावर सीज होने से नगर पालिका के काम प्रभावित होने लगे हैं । पालिका के कर्मचारियों को 3-4 माह से वेतन,पेंशन का भुगतान नहीं हुआ है । जबकि त्यौंहार का सीजन चल रहा है । दुर्गा पूजा महोत्सव के काम भी प्रभावित हुए हैं ।

ALSO READ:  वीडियो --: सूखाताल झील परिसर में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वृहद् स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण का किया आयोजन, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी रहे शामिल ।

इधर पालिका के वर्तमान हालात को देखते हुए जिलाधिकारी ने ई ओ का चार्ज फिलहाल ई ओ द्वितीय श्रेणी पूजा को सौंपा है । जबकि उप जिलाधिकारी को नैनीताल पालिका के कार्यों की मॉनिटरिंग करने को कहा है ।

आदेश-:

You missed

You cannot copy content of this page