खबर शेयर करें 👉
नैनीताल ।  नैनीताल- कालाढूंगी मार्ग में दो वाहनों की भिड़ंत में नैनीताल निवासी एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई ।
मल्लीताल कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल से देहरादून जाने वाले राजकीय राजमार्ग में  मंगोली में शाम लगभग छह बजे दो कारों की भिड़ंत हो गई। कालाढूंगी मार्ग में मंगोली के समीप बैंड पर हुए हादसे में दिल्ली नंबर की हुंडई वैन्यू कार संख्या डी.एल.2सी.बी.बी.0687 और नैनीताल नंबर की हौंडा अमेज कार संख्या यू.के.04पी4666 आमने सामने भिड़ गए। नैनीताल नंबर की कार में सवार तल्लीताल निवासी युवक अवनीश पुत्र अखिल साह (अधिवक्ता) के गम्भीर रूप से घायल हो गया ।  उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे कालाढूंगी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां अवनीश ने दम तोड़ दिया।
दिल्ली नंबर की कार में मौजूद सभी 5 लोग सुरक्षित बताए जा रहे है।
बताया गया है कि अवनीश एम बी बी एस का छात्र था । वह मुजफ्फरनगर से पढ़ाई कर रहा था और वह नैनीताल को आ रहा था । उनकी मां नैनीताल के एक स्कूल में प्रधानाचार्या हैं ।

You missed

You cannot copy content of this page