खबर शेयर करें 👉

भवाली । भवाली नगर की पेयजल योजना के पुनर्गठन को लेकर जल निगम,जल संस्थान व नगर पालिका परिषद ने कवायद शुरू कर दी है।  मंगलवार को पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने जल निगम, जल संस्थान के अधिकारियों व कंसल्टेंट मैसर्स एक्सल इनोवा के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में भवाली नगर के पेयजल योजना की लेकर व्यापक विचार विमर्श कर नगर के विभिन्न स्थलों का सर्वे कर किया गया। स्थलीय सर्वे के दौरान सैनिटोरियम ,पार के सारे लद्दाख,श्यामखेत,रानीखेत रोड भवाली श्मशान घाट के समीप के स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।इस दौरान टयूबवैल,पम्पसैट,टैंक के निर्माण के साथ ही भवाली नगर क्षेत्र में प्राकृतिक जल श्रोतों को नगर की पेयजल योजना से जोड़े जाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्ययोजना मे नगर पालिका ईओ संजय कुमार,जल संस्थान के सहायक अभियंता मुकेश कुमार,हरीश चंद्र द्विवेदी,अपर सहायक अभियंता जल निगम विवेक चंद्र भट्ट,कनिष्ठ अभियंता विपुल चौधरी,कसल्टेंसी एक्सल इनोवा के सिविल इंजीनियर नितिन कुमार,सूरज कुमार,नगर पालिका वरिष्ठ लिपिक पंकज जोशी,मनोज तिवाडी,नजूल लिपिक इंद्र कपिल आदि मौजूद रहे।

ALSO READ:  संगीत नाटक अकादमी पुरुस्कार से सम्मानित जहूर आलम के निर्देशन में 8 जून को शैले हॉल में होगा प्रसिद्ध नायक "ओ जन्मया नई" का मंचन ।

 

बैठक में पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने नगर के पेयजल योजना के दीर्घकालीन लाभ के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों को भी पेयजल योजना से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा  गर्मियों के मौसम में ट्यूबवैल फेल होने से पानी की व्यवस्था अक्सर खराब हो जाती है ऐसी स्थिति पर भी विशेष ध्यान देते हुए प्राकृतिक जल स्रोतों  से भी नगर की पेयजल व्यवस्था को  हो भी पुनर्गठन में शामिल किया जाना चाहिए।

You missed

You cannot copy content of this page