नैनीताल । उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद द्वारा घोषित पूर्व मध्यमा द्वितीय व उत्तर मध्यमा द्वितीय के परीक्षाफल में श्रीराम संस्कृत उत्तर मध्यमा पाठशाला तल्लीताल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा । इस विद्यालय के छात्र दिनेश चंद्र भट्ट ने उत्तर मध्यमा द्वितीय (12वीं) की परीक्षा में सम्मान प्रथम श्रेणी हासिल की है ।
दिनेश भट्ट के सराहनीय प्रदर्शन पर विद्यालय के प्रबंधक प्रकाश चंद्र आर्य,अध्यक्ष पदम सिंह रावत,प्रधानाचार्य हरीश चंद्र जोशी,अध्यापक मोहन चंद्र भट्ट,दीपक कुमार,नंदा बल्लभ गरजोला आदि ने खुशी व्यक्त की है ।


