खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । जल संस्थान की लापरवाही व उदासीनता से पिछले दो माह से नयना देवी मंदिर के समीप से नैनी झील में जाने वाले नाले में सीवर की भीषण गंदगी जा रही है । इस गंदगी की दुर्गंध नयना देवी मंदिर तक भी आ रही है ।

 

नवरात्रि के दौरान अष्टमी व नवमी के दिन जब लोग मंदिर परिसर के समीप स्थित पार्क में सामूहिक रूप से कन्या पूजन कर रहे थे तो  सीवर की गंदगी की दुर्गंध ने वहां ठहरना तक मुश्किल किया था । जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कन्या पूजन कितनी श्रद्धा व पवित्रता से हुआ होगा ।

 

दुखद व चिंताजनक पहलू यह है कि सीवर लाइन चोक होकर झील में गंदगी जाने की सूचना जल संस्थान के अधिकारियों को कई बार दी जा चुकी है । पत्रकारों ने पूर्व में जब इस बारे में जल संस्थान के सहायक अभियंता को बताया तो उन्होंने बड़े ही हल्केपन से कहा कि यह गंदगी नयना देवी मंदिर के धर्मशाला से जा रही है । जब इस बारे में मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारियों को बताया तो उन्होंने धर्मशाला की सीवर लाइन का पत्रकारों को मुवायना कराते हुए दावा किया कि धर्मशाला की सीवर लाइन की दिशा इस नाले की ओर है ही नहीं ।

ALSO READ:  दोपहिया वाहनों से 100 रुपया टैक्स वसूली के भारी विरोध के बाद बैक फुट पर आई नगर पालिका, टैक्स वसूली रोकी गई ।

सीवर की यह  लाइन मस्जिद तिराहे से तिब्बती मार्केट व मंदिर के समीप तक अंडर ग्राउंड है । जिससे पता नहीं चल पा रहा है कि सीवर लाइन कहां  पर  चोक हुई है । जिस कारण जल संस्थान की टाल मटोली हो रही है ।

ALSO READ:  अच्छी खबर -: रेल सेवा - कल 18 जुलाई को रामनगर से चलेगी रामनगर देहरादून एक्सप्रेस ।

इसके अलावा नयना देवी मंदिर का मानस खंड मंदिर माला मिशन के तहत हो रहे सौंदर्यीकरण कार्य में भी मंदिर परिसर के बाहर सीवर लाइन का बड़े स्तर पर काम हुआ है ।

इस कार्य से पूर्व भी भोटिया मार्किट के सामने अक्सर सीवर लाइन चोक हो जाती थी । हालांकि अब भोटिया मार्किट के पास सीवर लाइन लीकेज नहीं है,किंतु गंदगी नाले में बह रही है ।

भाजपा नेता अरविंद पडियार ने शनिवार को अपने फेसबुक पेज में इस समस्या को प्रमुखता से उठाया है । शहर के कई अन्य लोग भी इस गंदगी को लेकर चिंतित हैं । वे लगातार विभाग को इस समस्या से अवगत करा रहे हैं लेकिन फिलहाल नतीजा शून्य है ।

 

 

You missed

You cannot copy content of this page