चंपावत। जिले में इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर दयाल रावत की संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी की घटना से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मैनेजर लंबे समय से किसी प्रकार के दबाव में थे, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
बताया जा रहा है कि चंपावत स्थित इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर ने कथित तौर पर मानसिक दबाव में आकर आत्मघाती कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

इस घटना का असर रुद्रपुर तक देखने को मिला। मैनेजर की मौत के बाद रुद्रपुर स्थित इंडेन गैस एजेंसी का कार्यालय बंद रहा, जिसके कारण गैस सिलिंडरों की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। एजेंसी के गेट पर ताला लटका रहा और बाहर एक पोस्टर चस्पा किया गया, जिसमें लिखा था कि “मैनेजर की मौत के कारण आज कार्यालय बंद है, वितरण कार्य नहीं होगा।”


