नैनीताल । नैनीताल शहर में कल गुरुवार को 6 स्थानों में 300 से अधिक एल पी जी सिलेंडर वितरित होंगे । इधर आज बुधवार को खराब मौसम व बारिश के बावजूद 5 स्थानों में गैस सिलेंडर वितरित हुए । अब अमेरिका व ईरान के बीच हुए सीजफायर के बाद स्थिति तेजी से सामान्य होने की संभावना है ।
इंडेन गैस एजेंसी कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से जारी सूचना के अनुसार 9 अप्रैल गुरुवार को जू रोड में 60,अनामिका होटल के पास 50,चर्च के पास तल्लीताल 50, आयारपाटा में 45,बिड़ला स्कूल क्षेत्र में 55, हाईकोर्ट परिसर में 50 गैस सिलेंडर बांटे जाएंगे ।


