खबर शेयर करें 👉

नैनीताल।  कुमाऊं विश्व विद्यालय शिक्षक संघ कूटा तथा कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को विश्व विद्यालय की नई वित्त नियंत्रक कमलेश भंडारी का स्वागत किया ।

 

कूटा व कर्मचारी संघ ने वित्त नियंत्रक कमलेश भंडारी को शॉल उड़ाकर तथा पौधों के फ्लायर ,श्री नंदा देवी महोत्सव का कैलेंडर तथा विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई मोमबती भेंट कर उनका स्वागत किया गया । कूटा ने उम्मीद जताई है कि विश्वविद्यालय के विकास के कार्य उनके आना से और तेज गति से आगे बढ़ेंगे ।

ALSO READ:  नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल ने लोकभवन नैनीताल में राज्यपाल लेफिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह से मुलाक़ात कर नैनीताल नगर की विभिन्न समस्याओं से राज्यपाल को अवगत कराया ।

उल्लेखनीय है कि कमलेश भंडारी ने डीएसबी से शिक्षा ग्रहण की तथा वर्तमान में वरिष्ठ कोषाधिकारी नैनीताल तथा वित्त नियंत्रक कुमाऊं विश्वविद्यालय के पद पर कार्यभार ग्रहण किया है ।

ALSO READ:  100वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता शाहबाद इलेवन ने जीती ।

कमलेश भंडारी का स्वागत करने वाले में कूटा अध्यक्ष प्रो.ललित तिवारी ,डॉ संतोष कुमार ,डॉ उमंग सैनी ,डॉ अनीता आर्य डॉ विजय कुमार ,डॉ मोहित सनवाल, डॉ राजेंद्र बोरा, तारा रेखोला,कैलाश जोशी आदि शामिल रहे ।

You missed

You cannot copy content of this page