खबर शेयर करें 👉

ज्योलीकोट, नैनीताल ।  हस्त शिल्प प्रशिक्षण के माध्यम से छात्रों में क्षमता विकास के लिए कृषि विज्ञान केन्द ज्योलीकोट द्वारा हिमालया अकादमी विद्यार्थियों को मोमबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया । जिसमें डा० सुधा जुकारिया द्वारा प्रयोगात्क रूप से मोमबत्ती निर्माण की जानकारी दी गई ।

इस प्रशिक्षण में मोमबत्ती निर्माण में प्रयोग में आने वाली सामग्री जैसे साँचा, मोम के साथ ही रंगीन मोम बनाना, धागा बांधना, मोम गरम करके सावधानी पूर्वक साँचों में डालना,साँचे ठण्डे होने के बाद धागा काटकर मोमबत्तीयों को साँचे से अलग करना व इसे डिजाइन बनाना बताया गया । उन्होंने मोमबत्ती बनाते वक्त बरती जाने वाली सावधानियां,सतर्कता की भी जानकारी दी । ताकि बच्चों में कौशल विकास और आत्म निर्भर बनें। केन्द्र के अन्य वैज्ञानिकों डा. बलवान सिंह एवं डा. वी. के. सिंह द्वारा विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया गया। प्रशिक्षण में 20 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

ALSO READ:  भाजपा नेता भुवन चंद्र आर्य ने बेतालघाट के गांवों में भाजपा की संगठनात्मक बैठकों में भागीदारी की, जनसंपर्क अभियान तेज कर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद ।

 

कार्यक्रम संचालन में डा० शशि तिवारी,दीप कुमार,विमल कुमार शर्मा, श्रीमती कमला सत्यपाल एवं श्रीमती गोविन्दी आदि ने सहयोग किया।

You missed

You cannot copy content of this page