खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । कुमाऊँ विश्व विद्यालय कार्यपरिषद व सीनेट सदस्यों की ओर से मंगलवार को कार्यपरिषद सदस्य अरविंद पडियार व सीनेट सदस्य वीरेंद्र जोशी ने कुलपति प्रो.दीवान सिंह रावत को विश्व विद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों से सम्बंधित 5 सूत्रीय समस्याओं से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा और इन समस्याओं के निराकरण हेतु शीघ्र विश्व विद्यालय कार्यपरिषद की बैठक बुलाने की मांग की ।

 

 

    कार्य परिषद सदस्य अरविंद पडियार द्वारा दिये गए ज्ञापन में विश्व विद्यालय में संविदा के रूप में 10 वर्ष की सेवा कर चुके शिक्षकों व गैर शिक्षण कर्मचारियों को नियमित किये जाने की मांग की गई है ।
  इसके अलावा प्रोफेसरों व एसोसिएट प्रोफेसरों के विज्ञाप्ति पदों के लिये तत्काल चयन प्रक्रिया शुरू करने,सहायक प्रोफेसर व तकनीकी/प्रशासनिक पदों जिन पर 15 वर्षों से नियुक्ति नहीं हुई है उन पदों के लिये दो माह के भीतर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने, विश्व विद्यालय में खान पान,मैस,कैंटीन के संचालन में महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने की मांग की गई है ।
 उन्होंने विश्व विद्यालय की स्वायत्तता से जुड़े विभिन्न मुद्दों की ओर भी कुलपति का ध्यान आकर्षित किया है ।
उन्होंने कुलपति से इन मांगों के समाधान के लिये शीघ्र विश्व विद्यालय कार्यपरिषद की बैठक बुलाने की मांग की ।

You missed

You cannot copy content of this page