खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नैनीताल विधानभा को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करोड़ो रुपयों की विकास योजनाओं की सौगात दी है जिससे अभूतपूर्व विकास कार्य किये जा रहे हैं ।

मंगलवार को नैनीताल क्लब में पत्रकारों से वार्ता में  विधायक सरिता आर्या ने विधानसभा में हो रहे विभिन्न विकास कार्यो की जानकारी दी ।बताया कि विधानसभा में कुल 348 करोड़ के कार्य किये जा रहे हैं और 104.45 करोड़ के कार्य धरातल पर उतर मूर्त रूप ले चुके हैं । उन्होंने बताया कि बलियानाला ट्रीटमेंट के लिये 197 करोड़,नगर में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के लिये 97 करोड़, ठंडी सड़क में सौन्दर्यकरण के लिये 10 करोड़,नगर में विभिन्न चौराहो के चौड़ीकरण के लिये 5.5 करोड़ ,डी एस बी परिसर में छात्रावासों के जीर्णोद्वार के लिये 5 करोड़,नगर की 63 आंतरिक सड़को के सुधार के लिये कुल 19 करोड़,लोअर माल रोड में सुरक्षात्मक कार्य के लिये 3.5 करोड़, मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत कैंची धाम व नैना देवी मंदिर में सौन्दर्यकरण के लिये क्रमशः 28 व 11 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गयी है।  तल्लीताल में 11.73 करोड़ व मल्लीताल में मस्जिद चौराहे पर 1.22 करोड़ से नयी पार्किंग का निर्माण पूर्ण हो चुका है । मल्लीताल बाजार के सौंदर्यीकरण के लिये 1.5 करोड़,तल्लीताल व मल्लीताल रिक्शा स्टैंड के लिये 90 लाख व ओपन थियेटर के तहत 45 लाख के कार्य मूर्त रूप ले चुके हैं ।

ALSO READ:  अधिवक्ता परिषद देवभूमि के प्रथम प्रांत अधिवेशन का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)अर्जुन राम मेघवाल बोले— त्वरित एवं सुलभ न्याय ही सुशासन का मूलमंत्र ।

इसके अलावा नैनीताल विधानसभा में करोड़ो रूपये से कई सड़को का निर्माण कार्य किया जा रहा है । कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने विधानसभा के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है ।

ALSO READ:  आशीर्वाद विमेंस क्लब ने किया नीब करौरी बाबा आश्रम भूमियाधार में वृक्षारोपण ।

विकास कार्यों के बल पर लोक सभा चुनाव में जनता भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट को  रिकॉर्ड मतों से जीताकर इतिहास रचेगी । कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार नये भारत के निर्माण को प्रतिबद्ध व विकास को समर्पित है। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता पूरन मेहरा, जिला कार्यकरणी सदस्य शिवांशु जोशी भी मौजूद रहे।

You missed

You cannot copy content of this page