खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । राज्यपाल की स्वीकृति के बाद शिक्षा महानिदेशालय ने “शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2025” के लिए 19 शिक्षकों व प्रधानाचार्यों का चयन किया है । जिसमें भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के प्रधानाचार्य विशन सिंह मेहता भी शामिल हैं । विशन सिंह मेहता का चयन इस सम्मान के लिए होने पर नैनीताल के विभिन्न संगठनों ने उन्हें बधाई दी है । साथ ही प्रधानाचार्य विशन सिंह मेहता ने “शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2025” के लिए चयन होने पर विद्यालय के संस्थापक स्व.प्रताप भैय्या, संस्थापक प्रधानाचार्य कला बिष्ट के प्रति कृतज्ञता जताई है । उन्होंने पूर्व प्रधानाचार्य पूरन सिंह, विद्यालय के प्रबंधक ज्योति प्रकाश, प्रो.नीता बोरा शर्मा सहित समस्त शिक्षकों,कर्मचारियों,छात्र छात्राओं के प्रति आभार जताया है।

 

बता दें कि प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता ने सन 1989 में डी एस बी परिसर नैनीताल से स्नातकोत्तर भौतिकी में कुमाऊं विश्वविद्यालय दूसरा स्थान प्राप्त किया । जुलाई 1989 से भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में प्रवक्ता भौतिक विज्ञान के पद पर कार्य प्रारंभ किया।
तब से अनवरत 2018 तक विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने में कार्य किया ।
सन 2018 में प्रधानाचार्य का पद ग्रहण करने के उपरांत सर्वप्रथम विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं में एक वर्ग अंग्रेजी माध्यम प्रारंभ किया ।राष्ट्रीय सेवा योजना में 2019 और 2022 में दो बार विद्यालय को राष्ट्रीय सेवा योजना में राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा गया ।
उनके नेतृत्व में विद्यालय के विद्यार्थियों ने
छात्रवृत्ति परीक्षा, एनसीसी और राष्ट्रीय सेवा योजना में उल्लेखनीय कार्य किया।
विद्यालय के खिलाड़ियों द्वारा प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों में 3 वर्षों में 59 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया ।
गणतंत्र दिवस परेड में एनसीसी के 4 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया ।
प्रधानाचार्य और विद्यालय के व्यायाम शिक्षक गोविंद सिंह बोरा और सभी शिक्षकों के सहयोग से सर्वप्रथम नैनीताल नगर में छात्राओं की फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया ।
नैनीताल बैंक के सहयोग से विद्यालय में हॉकी अकादमी प्रारंभ की और कक्षा 6 से कक्षा 12 तक अनिवार्य रूप से पुस्तकालय व्यवस्था संचालित की।
लोग संस्कृति के संवर्धन के लिए मां नयना देवी अमर उदय ट्रस्ट के सहयोग से उत्तराखंड के विभिन्न वाद्य यंत्र मशकबीन,
ढोल दमाऊ आदिवासी यंत्रों का विद्यालय में निशुल्क प्रशिक्षण देकर
इस वर्ष राष्ट्रीय कला उत्सव पुणे महाराष्ट्र में विद्यालय की दो टीमों ने प्रतिभाग किया ।

ALSO READ:  भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने बोहरागांव,नाइसिला, बाना ,पापड़ी में किया जनसंपर्क, डबल इंजन सरकार की योजनाओं का किया प्रचार,

 

शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार हेतु चयनित शिक्षकों की सूची -:

You missed

You cannot copy content of this page