खबर शेयर करें 👉

कैंचीधाम/नैनीताल – 13 सितम्बर 2024- सूचना –
भारी बारिश से पहाडी से लगातार पत्थर गिरने के कारण राष्टीय मार्ग संख्या 87 विस्तार (नया 109) कैंची धाम से क्वारब के मध्य रात्रि के समय आतिथि से 14 सितम्बर 2024 तक पूर्ण रूप से बंद रहेगा। उपजिलाधिकारी कैंची धाम
उपजिलाधिकारी कैंची धाम विपिन पंत ने बताया कि भारी वर्षा के कारण लगातार पत्थर गिरने से मार्ग में दुर्धटना की सम्भावना बनी हुई है जिसे देखते हुये यातायात को कैंची धाम से क्वारब के मध्य रात्रि के समय शुक्रवार से 14 सितम्बर 2024 तक पूर्ण रूप से बन्द किया है।

ALSO READ:  नैनी झील में मिला मल्लीताल निवासी एक युवक का शव, परिजनों ने की शव की शिनाख्त ।

उन्होंने कहा कि मोटर मार्ग बन्द होने की स्थिति में यातायात के वैकल्पिक मार्ग के रूप में भवाली से रामगढ होते हुए क्वारब मार्ग का प्रयोग किया जा सकता है।

ALSO READ:  अधिवक्ता परिषद देवभूमि के प्रथम प्रांत अधिवेशन का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)अर्जुन राम मेघवाल बोले— त्वरित एवं सुलभ न्याय ही सुशासन का मूलमंत्र ।

—————————–
जिला सूचना अधिकारी नैनीताल 05946-220184

You missed

You cannot copy content of this page