नैनीताल । नैनी महिला एवं बाल विकास समिति सूखाताल द्वारा उत्तराखंड बहुउद्देशीय वित्त एवं विकास निगम के सहयोग से अनुसूचित जाति की युवतियों /महिलाओं हेतु चार माह का ब्यूटीशियन कोर्स शुरू हो गया है ।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कुन्दन लाल साह ट्रस्ट नगर पालिका बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य नीतू रावत, शिक्षिका लता रावत, राजभवन वार्ड की पूर्व सभासद निर्मला चंद्रा, संस्था की अध्यक्ष शैलजा सक्सेना द्वारा सयुंक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया ।
मुख्य अतिथि ने कहा कि वर्तमान समय में ब्यूटी पार्लर का बहुत अधिक महत्व है । इस क्षेत्र में रोजगार की अधिक सभावनाएं हैं । प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं / युवतियां आत्म निर्भर बनने के साथ-साथ स्वरोजगार भी अपना सकती हैं । संस्थाध्यक्ष शैलजा सक्सेना ने बताया यह प्रशिक्षण चार माह तक चलेगा । इसलिए सभी प्रशिणार्थी अच्छी तरह प्रशिक्षण प्राप्त करें । इस अवसर पर शिक्षिका लता रावत को उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित कर प्रतीक चिह्न भेट किया गया ।
प्रशिक्षण मीनाक्षी बिष्ट व भावना आर्या द्वारा दिया जा रहा है । इस अवसर पर साक्षी, आशा, नेहा, नीलम, शिवानी, पिकी, रेणुका, अनीशा, कोमल,शिवानी, सोनाली, ईशा, हर्षिता, अनीता सहित 20 प्रशिणार्थी उपस्थित थे ।


