खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी ।

जिला पंचायत, नैनीताल की बोर्ड बैठक शनिवार को सर्किट हाउस काठगोदाम सभागार कक्ष में अध्यक्ष जिला पंचायत, नैनीताल दीपा दरम्वाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में गत बैठक की कार्यवाहियों की पुष्टि पर विचार किया गया।
इसके अतिरिक्त बैठक में जिला पंचायत नैनीताल का वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 77 करोड़ 48 लाख 11 हजार रुपए की धनराशि का वार्षिक बजट पारित किया।

बैठक में जिला पंचायत की परिसंपत्तियों के किराए की दरों को पुनरीक्षित करने पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त बैठक में जिला पंचायत सदस्यों ने मानदेय बढ़ाने की मांग सदन में रखी। इस संबंध में अध्यक्ष द्वारा उक्त प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करते हुए अग्रिम कार्यवाही हेतु शासन को भेजने का आश्वासन दिया।

ALSO READ:  ​प्रो. दीवान सिंह रावत को मिला कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर सेवा विस्तार ।

बैठक में जिला पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वन क्षेत्र से लगे ग्रामीण जनता व किसानों को जंगली जानवरों से सुरक्षा हेतु ऐसे सभी क्षेत्रों में तारबाड़ करने के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी।
बैठक में जिला पंचायत द्वारा किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों में तेजी लाने पर भी चर्चा हुई।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि कूड़ा निस्तारण के क्षेत्र में ठोस नीति बनाई जाए। दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़े का निस्तारण व्यवस्थित ढंग से किया जा सके, ताकि कूड़े को रीसाइकलिंग कर पुनः उपयोगार्थ बनाया जा सके। बैठक में पार्किंग व्यवस्था को सुनियोजित ढंग से व्यवस्थित करने और जिला पंचायत, नैनीताल के अंतर्गत स्थित दुकानों का किराया बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।

ALSO READ:  दोपहिया वाहनों से 100 रुपया टैक्स वसूली के भारी विरोध के बाद बैक फुट पर आई नगर पालिका, टैक्स वसूली रोकी गई ।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष जिला पंचायत देवकी बिष्ट, समस्त क्षेत्रों से आए जिला पंचायत सदस्य, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत महेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

You missed

You cannot copy content of this page