नैनीताल पुलिस ने स्कूटी से स्मैक तस्करी कर रही दो महिलाओं को 13.25 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है, वहीं पुलिस ने एक युवक को 3.15 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है। हल्द्वानी की महिला दरोगा नीतू सिंह ने बताया कि बीते गश्त के दौरान वार्ड 13 तिराहे पर एक स्कूटी बिना नम्बर प्लेट की खड़ी थी, उस पर दो महिलाएं बैठी हुई थी। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगी। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम पूजा व सरगम, निवासी वार्ड 13 राजपुरा बताया। तलाशी में उनके कब्जे से 13.25 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर स्कूटी सीज कर दी है। महिलाएं स्कूटी से स्मैक की सप्लाई करती थी। वहीं वनभूलपुरा थाना पुलिस ने राजेश साहू उर्फ लाला छंगा निवासी शिव मंदिर वार्ड 12 राजपुरा को 3.15 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। सोमवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।
By admin
"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|