खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । कुमाऊं विश्वविद्यालय के नए कुलसचिव मंगल सिंह मंद्रवाल ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया है । वे दून विश्वविद्यालय से स्थानांतरित होकर आए हैं । वर्तमान में वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष प्रो.अतुल जोशी के पास कुलसचिव का अतिरिक्त पदभार था ।

श्री मंद्रवाल के कार्यभार ग्रहण करने पर विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने खुशी जाहिर की है। विश्वविद्यालय के वरिष्ठ कर्मचारी नेता और उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष भूपाल सिंह करायत ने कर्मचारियों की तरफ से नए कुलसचिव को कार्यभार ग्रहण करने पर बधाई दी और स्वागत किया। विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने कहा कि श्री मंद्रवाल ने विभिन्न विश्वविद्यालयों में सेवाएं दी है एवं उन्हें विश्वविद्यालयों की कार्यप्रणाली का वृहद अनुभव है जिसका लाभ कुमाऊं विश्वविद्यालय को प्राप्त होगा। पदाधिकारियों द्वारा कुलसचिव को विश्वविद्यालय हित में कर्मचारियों का सदैव सहयोग मिलने का भरोसा दिया गया।

ALSO READ:  100वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता शाहबाद इलेवन ने जीती ।

इस मौके पर उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह, पूर्व महामंत्री डा लक्ष्मण सिंह रौतेला, कुमाऊं विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष आनंद रावत, प्रशासनिक भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मोहित सनवाल, सचिव जगदीश, डीo एसo बीo परिसर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गणेश बिष्ट, सचिव राजेंद्र ढैला, भीमताल परिसर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भगवान चंद्र ध्यानी, सचिव रमेश भट्ट, दीपक बिष्ट, नवल किशोर बिनवाल, नंदाबल्लभ पालीवाल, विपिन चंद्र ने बधाई दी और खुशी जाहिर की है।

ALSO READ:  श्री माँ नयना देवी मंदिर के स्थापना दिवस पर हुए विविध धार्मिक अनुष्ठान, श्रीमद देवी भागवत कथा का हुआ विधि विधान से पारायण, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण ।

You missed

You cannot copy content of this page