खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के  अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष शार्दुल नेगी एवं नगर अध्यक्ष आयुष आर्या के नेतृत्व में एनएसयूआई एवं नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा बी.डी.पांडे हास्पिटल में रक्त दान शिविर लगाया गया। जिसमे कई लोगों ने रक्तदान किया ।

ALSO READ:  UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा संपन्न: 1.54 लाख परीक्षार्थियों में से 71349 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा ।

रक्तदान करने वालों में नगर अध्यक्ष एनएसयूआई -आयुष आर्या, एनएसयूआई की छात्रा विंग से रचना रजवार,काजल मिश्रा,सिमरन, नैंसी,अभिषेक आर्या नगर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कैलाश अधिकारी,अनमोल थापा, ऋषि,संजू कुमार,प्रियांशु बिष्ट, निखिल,सुहेल,हिमेश,जय वर्धन,हर्षित एवं आदित्य रहे।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष डा. सरस्वती खेतवाल,वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मुन्नी तिवारी,पूर्व प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस धीरज बिष्ट, नगर सचिव कांग्रेस कमेटी बंटू आर्या, अभिषेक कुमार,अंशुल कुमार आदि उपस्थित रहे।

ALSO READ:  ज्योलीकोट स्थित संत एंथोनी चर्च का132 वाँ वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।

 

नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए, रक्तदान करने वाले सभी कांग्रेस जनों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।

You missed

You cannot copy content of this page