खबर शेयर करें 👉

नैनीताल  । जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में न्याय पंचायत ज्योलीकोट में 21 दिसम्बर गुरूवार प्रातः 11 बजे से साप्ताहिक भ्रमण कैम्प के माध्यम से जन-समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा।

 

अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान ने बताया कि 21 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से न्यायपंचायत ज्योलीकोट में साप्ताहिक भ्रमण कैम्प में जन समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कैम्प में राजस्व विभाग द्वारा तहसील के समस्त कार्य, खतौनी की सत्यापित प्रति, आधार कार्ड बनाने के साथ उत्तराधिकार के प्रकरणों का निस्तारण किया जायेगा।

ALSO READ:  सी आर एस टी इंटर कॉलेज ओल्ड ब्वॉयज एसोसिएशन की द्विवार्षिक कार्यकारिणी का गठन, जगदीश बवाड़ी पुनः अध्यक्ष, खीमराज बिष्ट उपाध्यक्ष, डॉ.मनोज बिष्ट महासचिव, शैलेन्द्र बर्गली उप सचिव, धर्मेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष बने ।

 

चिकित्सा विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी तथा गर्भवती महिलाओं का चेकअप किया जायेगा। कृषि व उद्यान विभाग द्वारा एसएचजी बीज, पौध किट वितरण के साथ ही प्रगतिशील किसानों के साथ चर्चा की जायेगी। समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न पेंशन योजनाओं का निस्तारण किया जायेगा। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा स्वयं सहायता समूहों के कार्याें की चर्चा की जायेगा साथ ही जल संस्थान व विद्युत विभाग द्वारा जल/विद्युत बिलों की आपत्तियों का निस्तारण किया जायेगा।

ALSO READ:  भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल में हुई ब्लॉक स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता, 200 से अधिक बच्चों ने किया प्रतिभाग,

उन्होंने बताया कि साप्ताहिक भ्रमण कैम्प के लिए उपजिलाधिकारी नैनीताल एवं जिला विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया है। उन्होंने नामित नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये है कि स्थानीय निवासियों के साथ समन्वय करते हुये कैम्प की सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित करेंगे।
———————
जिला सूचना अधिकारी नैनीताल 05946-220184

You missed

You cannot copy content of this page