खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । भाजपा नेता मनोज जोशी के  डीएसए नैनीताल का महासचिव चुने जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को नैनीताल क्लब में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
    इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दी।
 स्वागत कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष दया किशन पोखरिया ने किया, जबकि अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने की। पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट व सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत ने भी मनोज जोशी के डी एस ए महासचिव बनने पर बधाई दी ।
 स्वागत समारोह में पूर्व मंडल उपाध्यक्ष भूपेन्द्र बिष्ट, मंडल मंत्री प्रदीप कुमार, सभासद मनोज जगाती, सभासद पूरन बिष्ट, सभासद भगवत रावत, कार्यालय मंत्री भारत मेहरा, वरिष्ठ कार्यकर्ता शैलेंद्र बर्गली, छात्र संघ अध्यक्ष करण सती, महिला मोर्चा से कविता गंगोला, रमा लोहनी, अमिता साह, दीपिका बिनवाल,  श्री गुरुरानी, मयंक पंत, युवा मोर्चा अध्यक्ष रितुल, उपाध्यक्ष निखिल बिष्ट, युवराज करायत, विकास जोशी, प्रेम सागर, रोहित भाटिया, मनोज कुमार, के.के. शर्मा, गौरव हारपर सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अपने उदबोधन में मनोज जोशी ने सभी का आभार व्यक्त किया और अपने पद की गरिमा के अनुरूप कार्य करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इतनी ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित संस्था का महासचिव चुनने के लिए वे पूरे शहर के नागरिकों के आभारी हैं।

You missed

You cannot copy content of this page