खबर शेयर करें 👉
नैनीताल ।  धात संस्था द्वारा नगर पालिका परिषद नैनीताल में कार्यरत पर्यावरण मित्रों के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पालिका कर्मचारियों के अलावा 125 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ । यह आयोजन नगर पालिका स्वास्थ्य समिति की पूर्व अध्यक्ष गजाला कमाल के विशेष प्रयासों से हुआ । पर्यावरण मित्रों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिये हर 6 माह में ऐसे कैम्प लगाने का उन्होंने स्वास्थ्य समिति का अध्यक्ष रहते प्रस्ताव पास किया था ।
 यह स्वास्थ्य शिविर उजाला सिग्नस हॉस्पिटल, हल्द्वानी के सहयोग से आयोजित किया गया । जिसमें अस्पताल के अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा 125 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा विभिन्न आवश्यक जांचें भी की गईं। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों को चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण परामर्श भी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर धात संस्था के संस्थापक रवि कांत राजू ने बताया कि संस्था पिछले 3–4 वर्षों से उजाला सिग्नस हॉस्पिटल, हल्द्वानी के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों एवं राजकीय विद्यालयों में इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करती आ रही है। उन्होंने यह भी बताया कि धात संस्था विगत 11 वर्षों से निर्धन परिवारों के मेधावी बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग प्रदान कर रही है, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें।
कार्यक्रम के दौरान विनोद पंत, विजय पंत, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा, कार्यालय अधीक्षक शिवराज सिंह नेगी, सभासद व स्वास्थ्य समिति की पूर्व अध्यक्ष गज़ाला कमाल, वर्तमान अध्यक्ष रमेश प्रसाद, जितेंद्र पांडे, सभासद भगवत रावत,लता दफौटी, सुरेंद्र कुमार, गीता उप्रेती,राकेश पवार सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनमानस उपस्थित रहे। स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में नगर पालिका स्वास्थ्य समिति का विशेष योगदान रहा ।
नगर पालिका परिषद नैनीताल की अध्यक्ष डॉ  खेतवाल ने धात संस्था के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि संस्था द्वारा समाज के हित में किए जा रहे कार्य अत्यंत प्रेरणादायक हैं।

You missed

You cannot copy content of this page