खबर शेयर करें 👉

*इंदिरा गांधी अन्तर्राट्रीय स्टेडियम स्पोट्स कॉम्पलेक्स गौलापार में लीजेंड्स लीग क्रिकेट टी-20 के आयोजन के दौरान यातायात डायवर्जन प्लान /पार्किंग व्यवस्था।*

*नोट-यह डायवर्जन प्लान दिनांक 11.03.2026 से 14.03.2026 तक समय 16:00 बजे से समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।*

*भारी वाहनों हेतु डायवर्जन प्लान*

1-तीनपानी से गोलापार रोड होते हुए काठगोदाम की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के भारी माल वाहक वाहन गोलापुल कुँवरपुर कट से डायवर्ट होकर कुँवरपुर तिराहा से खेड़ा चौराहा होते हुए महाकाली जनरल स्टोर तिराहा से काठगोदाम की ओर जायेंगे।

ALSO READ:  नाबालिग युवती के साथ हुए दुष्कर्म के षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार युवती ने मीडिया को हाथ हिलाते हुए कोर्ट पहुंची, न्यायिक रिमांड में जेल भेजी गई ।

2-काठगोदाम क्षेत्र से गोलापार रोड होते हुए तीनपानी की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के भारी माल वाहक वाहन महाकाली जनरल स्टोर तिराहा से डायवर्ट होकर खेड़ा चौराहा से कुँवरपुर तिराहा होते हुए गोलापुल कुँवरपुर कट से गोलापुल होते हुए तीनपानी की ओर जाएंगे।

ALSO READ:  ​भाजपा नेता डॉ.भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा के बेतालघाट ब्लॉक के विभिन्न गांवों में किया जनसंपर्क, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां,

*पार्किंग व्यवस्था*

1-वीआईपी महानुभावों हेतु गोलापार स्टेडियम मुख्य द्वार के पास पार्किंग व्यवस्था रहेगी।

2-आयोजनकर्ता / पुलिस / प्रशासन के अधिकारीगणों / पत्रकार बन्धुओं एवं खिलाड़ियों को लाने-ले जाने वाली बसों हेतु स्टेडियम गेट नम्बर 01 के अन्दर दाहिनी ओर पार्किंग व्यवस्था रहेगी।

3-क्रिकेट मैच देखने हेतु आने वाले दर्शकों के वाहनों हेतु स्टेडियम गेट नम्बर 02 के बांई ओर पार्किंग व्यवस्था रहेगी।

You missed

You cannot copy content of this page