नैनीताल । उत्तराखण्ड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रदेश आह्वान पर मंगलवार को विद्युत वितरण खण्ड नैनीताल के समस्त अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा विद्युत सुधार अधिनियम 2025 के माध्यम से बिजली विभाग के निजीकरण किये जाने के विरोध में सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी कर प्रदर्शन कर यू जे वि एन एल,यू पी सी एल व पिटकुल के प्रबंध निदेशकों को 18 सूत्रीय मांगों से सम्बंधित ज्ञापन प्रेषित किया ।
पूर्व तय कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर में सभी अधिकारी- कर्मचारी मल्लीताल स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की ।
उन्होंने कहा कि एक तरफ कर्मचारियों की महत्वपूर्ण मांगों की अंदेखी की जा रही है। दूसरी तरफ केन्द्र सरकार द्वारा विद्युत सुधार अधिनियम को लागू करने के प्रयास किये जा रहे है।
उक्त सम्बन्ध में समस्त कर्मचारियों द्वारा विरोध दर्ज कर कहा कि मांग न मानने पर समस्त कर्मचारी आंदोलन किये जाने को बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी केन्द्र सरकार एवं शासन प्रशासन की होगी।
उक्त सभा का संचालन मोर्चे के खण्डीय अध्यक्ष कंचन जोशी ने किया जिसमें सहायक अभियन्ता आर०एस० बिष्ट, सहायक अभियन्ता (राजस्व), प्रर्यंक पाण्डे, उपखण्ड अधिकारी, विक्रम बिष्ट, उमेश मेहता, सुरेन्द्र पानू, विनोद शाही, प्रशान्त बंगारी, विक्रम रावत, आशा नेगी, दीपा बिष्ट, विमला भट्ट, ईश्वरी मेलकानी, रमेश विष्ट, विनीत बिष्ट, योगिता बिष्ट, प्रदीप पाण्डे, रमेश आर्या, सुनीत रावत, रूबीना खान, हरीश चन्द्र भट्ट, प्रेमा भट्ट आदि मौजूद रहे।


