ईरान ने रखी 10 शर्तें -:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दो हफ्ते के युद्ध विराम की घोषणा के बाद ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने 10 सूत्रीय मांग पत्र जारी कर सीजफायर पर सहमति जताई है । बताया जा रहा है कि सीजफायर में पाकिस्तान का अहम योगदान था ।
ईरान द्वारा रखी गई शर्तें -:
1- अमेरिका भविष्य में दोबारा हमला न करने की गारंटी देगा
2- होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का नियंत्रण जारी रहेगा
3- ईरान के यूरेनियम संवर्धन के अधिकार को स्वीकार किया जाए
4- सभी प्राथमिक प्रतिबंधों को हटाना
5- सभी द्वितीयत प्रतिबंधों को हटाना
6- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सभी प्रस्तावों को समाप्त करना
7- अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सभी प्रस्तावों को खत्म करना
8- ईरान को पहुंचाए गए नुकसान के लिए मुआवजे का भुगतान
9- क्षेत्र से अमेरिकी लड़ाकू बलों की वापसी
10- लेबनान में इस्लामी प्रतिरोध (हिजबुल्लाह) समेत सभी मोर्चों पर युद्ध की समाप्ति


