खबर शेयर करें 👉

*महाशिवरात्रि पर्व 2026 के दृष्टिगत छोटा कैलाश मंदिर, थाना भीमताल क्षेत्रान्तर्गत यातायात/डायवर्जन एवं पार्किंग व्यवस्था*

*दिनांक 14 व 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व वर्ष 2026 के अवसर पर छोटा कैलाश मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु निम्न वनवे/ यातायात/डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी* –

1. अमृतपुर की ओर से छोटा कैलाश जाने वाले समस्त वाहनों को वन वे व्यवस्था के अंतर्गत ग्राम पंचायत गेट बानना तिराहा( लामजाला तिराहा ) से डायवर्ट कर धूरा तिराहा से ओपन थिएटर पार्किंग तक भेजा जायेगा। जहां से पैदल मंदिर को जाएंगे और वापसी में सीधा भटेलिया गांव से लामजाला तिराहा से अमृतपुर गेट से वापस आ सकेंगे।
2. भीमताल की तरफ से छोटा कैलाश दर्शन हेतु जाने वाले समस्त वाहन जंगलिया गांव से धूरा तिराहा से ओपन थिएटर तक आ सकेंगे जहां से पैदल मंदिर को जा सकेंगे।और वापसी में वनवे व्यवस्था के अंतर्गत भटेलिया गांव से लामजाला तिराहा से धूरा तिराहा अथवा अमृतपुर गेट होते हुए भीमताल को जाएंगे।

ALSO READ:  उत्तराखंड अशासकीय प्रधानाचार्य परिषद जिला नैनीताल का प्रतिनिधिमंडल जिले के नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) रणजीत सिंह नेगी से मिला।

3. महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत अमृतपुर गेट से छोटा कैलाश की ओर समस्त भारी वाहन का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।

4. महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत टैम्पो एवं ई-रिक्शा वाहनों का काठगोदाम से अमृतपुर की तरफ प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।

5. महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत ओपन थिएटर बैरियर से छोटा कैलाश मार्ग पर चारपहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।

6. श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या में वाहन आने तथा पार्किंग स्थलों के भर जाने की स्थिति में वाहनों को मुख्य मार्ग पर पार्किंग से पीछे की ओर निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर क्रमबद्ध रूप से पार्क कराया जाएगा। गलत स्थान पर पार्क किए गए वाहनों को यातायात बाधित होने की स्थिति में क्रेन के माध्यम से हटाया जाएगा।

ALSO READ:  कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस व सोशल मीडिया विभाग ने बी डी पांडे अस्पताल में मरीजों व स्टाफ को फल व जूस वितरित किया ।

🅿️ पार्किंग व्यवस्था

1. छोटा कैलाश दर्शन हेतु आने वाले चारपहिया वाहनों को डाक बंगला पार्किंग तथा ओपन थिएटर पार्किंग स्थल में पार्क कराया जाएगा।

2. छोटा कैलाश दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं के दुपहिया वाहनों को गिरीश मोटर साइकिल पार्किंग (प्रथम) में पार्क कराया जाएगा।
3. उक्त पार्किंग के भर जाने के उपरांत भास्कर चन्द्र पलडिया मोटर साइकिल पार्किंग (द्वितीय) में दुपहिया वाहन पार्क कराए जाएंगे।
4. उक्त पार्किंग भर जाने पर दुपहिया वाहनों को हनुमान मंदिर की तरफ पैदल मार्ग तिराहा बैरियर (तृतीय) तथा शिवा मोटर साइकिल पार्किंग (चतुर्थ) में पार्क कराया जाएगा।

*जनहित में अपील* :
पार्किंग स्थलों की सीमित क्षमता व सड़क की स्थिति के दृष्टिगत श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि यथासंभव छोटा कैलाश दर्शन हेतु सार्वजनिक छोटे वाहनों व दुपहिया वाहनों का प्रयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

You missed

You cannot copy content of this page