नैनीताल । शिल्पकार सभा, नैनीताल की बैठक में डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष श्री रमेश चंद्रा ने तथा संचालन महामंत्री राजेश लाल द्वारा किया गया।
बैठक में भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई ।
बैठक में रमेश चंद्रा ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर है। इस अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को गरिमामय एवं प्रभावी रूप से मनाया जाएगा ।
बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा एवं महत्वपूर्ण निर्णय अगले रविवार, 22 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली बैठक में लिए जाएंगे।
बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, महामंत्री राजेश लाल, मंत्री अनिल कुमार गोरखा, लेखा परीक्षक संजय कुमार, मीडिया प्रभारी सुरेश चंद्र, इंदर कुमार, महेश चंद्र, अनिल कुमार, अजय कुमार सहित अन्य सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए।


