खबर शेयर करें 👉

जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ कि बैठक ।

हल्द्वानी ।

जिलाधिकारी वंदना ने हल्द्वानी कैंप कार्यालय में नैनी झील,भीमताल,नाैकुचियाताल एवं कमल ताल, इन सभी झीलों की डिसिल्टिंग एवं अन्य कार्यों के संबंध में जिला विकास प्राधिकरण एंव सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान अधीक्षण अभियंता सिंचाई विभाग द्वारा अवगत करवाया गया कि सिंचाई विभाग ने नैनीताल और भीमताल झील की डिसिल्टिंग के लिए EOI आमंत्रित की है, जो अगले सप्ताह खुलेगी, उसके बाद झीलों की डिसिल्टिंग हेतु DPR दो माह के अंतर्गत तैयार कर ली जाएगी ।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि डिसिल्टिंग के साथ साथ नैनीताल स्थित नैनीझील के चारों ओर जो भी दीवारें, रेलिंग आदि क्षतिग्रस्त व ध्वस्त हो गई है उन दीवारों की मरम्मत का कार्य मजबूती से किया जाना आवश्यकीय है, उन्होंने कहा कि झीलों के चारों ओर जहां-जहां पर सड़क के किनारे खाली स्थान मिलता है, वहां पेरिफेरल पाथवे बनाकर पैदल घूमने वाले पर्यटकों के लिए सुविधाजनक बनाया जा सकता है, ।
उन्होंने कहा कि झील के किनारे बनाई जाने वाली रेलिंग और अन्य अवसंरचना का निर्माण ऐसे किया जाय जिससे कि भविष्य में उसके मेंटेनेंस में कम धनराशि व्यय हो,इसका विशेष ध्यान रखा जाय।

ALSO READ:  वीडियो -भारी बारिश के दौरान नैनीताल के सात नम्बर में हुआ भूस्खलन, स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ी, जिले में में दो दर्जन ग्रामीण मार्ग बंद ।

 

इसके साथ ही खाली स्थानों पर पेड़ लगाए जा सकते हैं, जो वातावरण के अनुकूल हों ऐसे पौधों को लगाया जाय जिनसे जनमानस के साथ-साथ ही पर्यटकों को पेड़ों की छाया सौंदर्यता भी प्राप्त हो। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भीमताल के चारों ओर के दीवारें जो टूट गई है उसकी मरम्मत करने का प्रावधान भी DPR में रखें। उन्होंने कहा कि भीमताल और भवाली के नालों के सुदृढ़ीकरण हेतु पृथक से एस्टीमेट बनाया जाए और झील पर आने वालों नालों पर चैक डैम, जाली आदि बनाया जाना अनिवार्य है जिससे झील पर कुड़ा कचरा ना पहुंच सके।

ALSO READ:  उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी की बैठक में "जो सरकार निकम्मी है,वो सरकार बदलनी है" अभियान की तैयारियों पर हुई चर्चा ।

 

बैठक में कमलताल, भीमताल और नैनीताल झील की डिसिल्टिंग, दीवारों का सुदृढ़ीकरण आदि की DPR सिंचाई विभाग द्वारा तथा नौकुचियाताल और भीमताल झील के आस पास पर्यटन सुविधाओं के निर्माण की DPR जिला विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए जाने पर सहमति बनी।
एस्टीमेट के कार्य को फरवरी तक पूर्ण किए जाने के निर्देश दिये गए ।

बैठक में जिला विकास प्राधिकरण के सचिव विजयनाथ शुक्ल, सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

You missed

You cannot copy content of this page