नैनीताल । रोटरी मंडल 3110 की बरेली से शुरू हुई रोटरी शांति कार रैली के गुरुवार को नैनीताल पहुंचने पर रोटरी क्लब नैनीताल द्वारा डी एस ए मैदान में स्वागत किया गया । शांति, सदभावना और भाईचारे के संदेश को महत्व देते हुए रोटरी मंडल 3110 के अंतर्गत मंडल अध्यक्ष रो राजेन विद्यार्थी के नेतृत्व में यह कार रैली 18 फरवरी को बरेली से पीलीभीत,रुद्रपुर,काशीपुर, रामनगर होते हुए नैनीताल पहुंची ।

नैनीताल के बारापत्थर इंट्री प्वाइंट में रोटरी क्लब नैनीताल के सभी सदस्य अपने वाहनों समेत रोटरी पीस कार रैली में शामिल हुए और वाहनों के काफिले के साथ डी एस ए मैदान पहुंचे । जहां लीड क्लब बरेली से कार रैली में आये सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया गया ।
स्वागत कार्यक्रम में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के रोटरी इंटरैक्टर्स (छात्रों) द्वारा किया गया । तत्पश्चात बैंड स्टैंड में बी एस एस वी के छात्रों द्वारा कुमाऊनी नृत्य प्रस्तुत किया गया । सायं को कार रैली डी एस ए मैदान पार्किंग से मॉल रोड होते हुए हल्द्वानी को रवाना हुई । जहाँ से रामपुर, उन्नाव,कासगंज कानपुर, मथुरा, आगरा, अलीगढ़ होते हुए रोटरी इंटरनेशनल सेलिब्रेशन डे 23 फरवरी को वापस बरेली पहुंचेगी । इसी दिन बरेली शहर में पीस सेमिनार का आयोजन किया जाएगा ।
रैली में रोटरी मंडल अध्यक्ष रो. राजेन विद्यार्थी, चीफ डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी मोहन गुप्ता, पीस रैली के चेयरमैन मनीष शर्मा, रोटरी क्लब नैनीताल के अध्यक्ष शैलेंद्र शाह, सचिव शिवांगी शाह, रैली कॉर्डिनेटर विक्रम सयाल, मीडिया प्रभारी सुमित खन्ना, मीरा सयाल,योगेश शाह, विनोद दुआ, जे के शर्मा, डॉ.विजय कृष्ण, यतींद्र सुरी, मनोज लांबा,जीतेन्द्र शाह, अरुण साह, अनित शाह,मृदुला कृष्ण, अनु लांबा, हरप्रीत, साक्षी दुआ, ऋषि दुआ सहित विशिष्ट अतिथि भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता आदि शामिल थे ।


