खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ अधिवक्ता, पूर्व अपर महाधिवक्ता मोहन चंद्र पांडे का रविवार को दोपहर एम्स दिल्ली में निधन हो गया । वे करीब 75 वर्ष के थे ।

वह बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे और दिल्ली एम्स में उनका उपचार चल रहा था। वह बीते कुछ दिनों से वेंटीलेटर पर थे और आज दोपहर उनका निधन हो गया। वह पूर्व में अपर महाधिवक्ता के पद पर भी रहे थे। वर्ष 2006 -07 में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे थे। उनकी पत्नी प्रो. चित्रा पांडे कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में विज्ञान संकायाध्यक्ष एवं वरिष्ठ प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। वह अपने पीछे पत्नी , पुत्र सहित विवाहित पुत्री के परिवार को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली से उनके हल्द्वानी अमलतास लामाचौड़ स्थित आवास में लाया जा रहा है और सोमवार सुबह 10 बजे रानीबाग स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा ।

ALSO READ:  नैनीताल राज्य अतिथि गृह के तकनीशियन की करंट लगने से मौत,

वे वोट हाउस क्लब नैनीताल के भी कई वर्षों तक सदस्य रहे ।

उनके निधन पर कूटा अध्यक्ष प्रो.ललित तिवारी सहित कई संगठनों ने शोक व्यक्त किया है ।

ALSO READ:  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने उपपा अध्यक्ष प्रभात ध्यानी के अवैध हिरासत मामले में पुलिस से मांगा जवाब; पूछा- बालिग व्यक्ति को मां की कस्टडी में क्यों सौंपा, सीधे आजाद क्यों नहीं किया ?

You missed

You cannot copy content of this page