खबर शेयर करें 👉
आज दिनांक 22 अप्रैल 2024 को जिला नियंत्रण कक्ष, पिथौरागढ़ द्वारा एस डी आर एफ को सूचना दी गयी कि एंचोली क्षेत्रान्तर्गत अंडोली के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है।
उक्त सूचना पर ए एस आई सुंदर सिंह बोरा के नेतृत्व में एस डी आर एफ की टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
उक्त वाहन बोलेरो (UK05TA- 2683 )में कुल 08 लोग सवार थे जो शादी समारोह में सम्मिलित होने के उपरांत वापस अपने घर आ रहे थे। किन्तु मार्ग में अनियंत्रित होने से उक्त वाहन लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों द्वारा 04 घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवा दिया गया था।
एस डी आर एफ टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर स्थानीय पुलिस व लोगों से समन्वय स्थापित कर घटना में मृत 04 लोगों के शवों को खाई से बाहर निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
मृतकों का विवरण-:
1. अजय कुमार उम्र 32 वर्ष पुत्र होशियार ।
2. पवन कुमार उम्र 40 वर्ष पुत्र जगत राम ।
3. अंगद कुमार उम्र 34 वर्ष पुत्र जगत राम ।
4. कैलाश कुमार उम्र 48 वर्ष पुत्र शोबन राम ।

You missed

You cannot copy content of this page