खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित हो रहे हिन्दू सम्मेलनों के क्रम में शुक्रवार को डी एस ए ग्राउंड नैनीताल में माँ नयना देवी विराट हिन्दू सम्मेलन समिति के तत्वाधान में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया ।

 

   इस सम्मेलन की मुख्य वक्ता साध्वी प्राची ने अपने बहुचर्चित बयानों को दोहराते हुए हिंदुओं से अधिक बच्चे पैदा करने को कहा । उन्होंने कहा कि राजनीतिक लोग हिंदुओं से एकजुट होने को कहकर ‘बटेंगे तो कटेंगे’ की चेतावनी देते हैं । लेकिन उनका मानना है कि ‘ घटेंगे तो कटेंगे” । कहा कि देश के 7 राज्य हिन्दू विहीन हो गए हैं और कई स्थानों में हिन्दू अल्पसंख्यक हो रहे हैं और पलायन को मजबूर हैं । कहा कि  हिन्दू लड़के लड़कियों को समय पर शादी करनी चाहिए ।
  साध्वी प्राची ने हिन्दू लड़कियों से लव जिहाद से सावधान होने को कहा । उन्होंने कहा कि कई स्थान लव जिहाद के अड्डे बन रहे हैं । जिनसे लड़कियों व उनके माँ बाप को सावधान होने की जरूरत है ।
   साध्वी प्राची ने कहा कि आर एस एस अपने शताब्दी वर्ष में युवा हुआ है और उसकी पहुंच अब घर घर तक हुई है ।कहा यदि आर एस एस नहीं होता तो देश भी सुरक्षित नहीं होता । अयोध्या में राम मंदिर, कश्मीर से धारा 370 हटाना, 3 तलाक खत्म करना आदि आर एस एस की देन है । इसलिये आर एस एस है तो देश सुरक्षित है ।
  उन्होंने कहा कि हमें सिखाया जाता था कि “मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना” लेकिन ये मजहबी लोगों ने हिंदुओं के साथ जो अत्याचार किये वे किसी से छुपे नहीं हैं । उन्होंने संभाजी महाराज के साथ हुई क्रूरता के साथ ही सोमनाथ मंदिर सहित हजारों मंदिरों,कश्मीरी पंडितों के साथ हुये व्यवहार का उल्लेख किया । दूसरी ओर सनातन धर्म सर्वे भवन्तु सुखिनः व विश्व बंधुत्व का आचरण करता है ।
 साध्वी प्राची ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लाये गए यू सी सी कानून व डेमोग्राफिक चेंज पर की जा रही कार्यवाही,बड़ी संख्या में अवैध मजारों को हटाने की जमकर सराहना की । उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति चाहे वह किसी भी कौम का हो यदि देश के साथ गद्दारी करेगा तो परिणाम भुगतेगा ।
उन्होंने देश भर में चलाए जा रहे एस आई आर कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इससे बड़ी संख्या में अवैध मतदाताओं की छंटनी हो रही है ।
  देश में यू जी सी कानून के नाम पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों से सावधान रहने की अपील की तथा कहा कि केंद्र सरकार से इस मुद्दे पर विचार के लिये आग्रह किया जाएगा ।
   इस सम्मेलन को चित्रगुप्त पीठ वृंदावन के महामंडलेश्वर जगतगुरु सचिदानन्द जी महाराज ने लव जिहाद पर कड़ा आक्रोश जताते हुए कहा कि कुमाऊँ में हाल के दिनों में 3 घटनाएं होना लव जिहाद का प्रमाण हैं । कहा इन पर सरकार कड़ा प्रहार करे अन्यथा वे ऐसे लोगों को स्वयं दंडित करने को विवश होंगे ।
सम्मेलन को  विश्व हिंदू परिषद के प्रांत धर्म जागरण संयोजक ऋतुराज, नवीन जी आदि ने भी सम्बोधित किया । अध्यक्षता प्रो.ललित तिवारी ने व संचालन प्रगति जैन ने किया ।
इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये । साथ ही आयोजकों की ओर से भंडारा भी आयोजित हुआ । इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया गया ।
   इस कार्यक्रम में आर एस एस, के नगर कार्यवाह दरबान सिंह,विवेक वर्मा,कामेश्वर प्रसाद काला,राजेन्द्र बिष्ट, दीप रिखाड़ी, विधायक सरिता आर्या,दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, दिनेश आर्य, हेम आर्य,  भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन कार्की, जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया, मनोज जोशी, हरीश राणा, भारत सिंह महरा, मुकेश कुमार, अरविंद पडियार,भूपेंद्र बिष्ट, कविता गंगोला, अमिता साह, मारुति नन्दन साह, विमला अधिकारी,पालिका सभासद लता दफौटी, भगवत रावत, गीता उप्रेती, तारा बोरा, तारा राणा,अशोक साह, विकास जोशी, शैलेन्द्र बर्गली,नवीन भट्ट,गिरीश जोशी मक्खन,कमलेश ढूंढियाल,मुखर्जी निर्वाण सहित आर एस एस के कई अधिकारी व पदाधिकारी व बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद थे ।

You missed

You cannot copy content of this page