खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी  के गल्ला मंडी क्षेत्र में आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक और युवती का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हुुुए हैं ।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत युवती नैनीताल जनपद व युवक चंपावत का निवासी बताया जा रहा है। दोनों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

ALSO READ:  दोपहिया वाहनों से 100 रुपया टैक्स वसूली के भारी विरोध के बाद बैक फुट पर आई नगर पालिका, टैक्स वसूली रोकी गई ।

 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और क्षेत्र को घेरकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

ALSO READ:  डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत, खूपी निवासी कुंदन लाल के निधन पर जताया शोक, शोक संतृप्त परिवार से मिलकर बंधाया ढाढस ।  ​

 

 

फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

 

 

इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

You missed

You cannot copy content of this page