खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  सामाजिक संस्था शिल्पकार सभा नैनीताल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता शिल्पकार सभा नैनीताल की महिला शाखा की अध्यक्ष एडवोकेट तारा आर्य तथा संचालन महिला शाखा की महामंत्री मनीषा आर्य ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिल्पकार सभा के अध्यक्ष रमेश चंद्रा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक अधिकारों के लिए हुए संघर्ष तथा उनकी उपलब्धियों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी और समान अधिकार सुनिश्चित करना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।

ALSO READ:  डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत, खूपी निवासी कुंदन लाल के निधन पर जताया शोक, शोक संतृप्त परिवार से मिलकर बंधाया ढाढस ।  ​

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं एड. तारा आर्य ने कहा कि वर्ष 1917 में रूस की महिलाओं ने “ब्रेड एंड पीस” (रोटी और शांति) की मांग को लेकर इसी दिन ऐतिहासिक हड़ताल की थी, जिसके परिणामस्वरूप सरकार को महिलाओं को मताधिकार प्रदान करना पड़ा। इसी ऐतिहासिक घटना की स्मृति में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।

ALSO READ:  भवाली के कहलकवीरा-श्यामखेत में  पेयजल टैंकों की बदहाली से गहराया जल जनित बीमारियों का खतरा, स्थानीय जनता में भारी आक्रोश

 

इस अवसर पर आयोजित बैठक में रमेश चंद्रा, कैलाश आगरकोटी, अनिल कुमार, राजेश लाल, रोहित कुमार, अनिल, सरिता आगरकोटी, संजय कुमार, तारा आर्य, मनीषा आर्य, नीतू आर्य, इंदर कुमार, अजय कुमार, नेहा आर्य, अंबिका आर्य, सुरेश चंद्र सहित अन्य सदस्यों ने भी महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक समानता पर अपने विचार व्यक्त किए।

 

कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने समाज में महिलाओं के सम्मान, समान अवसर और अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

You missed

You cannot copy content of this page