खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । श्रीरामसेवक सभा द्वारा 28 अगस्त से शुरू हो रहे मां नन्दादेवी महोत्सव को भव्य रूप देने के सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं । महोत्सव का शुभारंभ 28 अगस्त को नैनीताल के सांसद अजय भट्ट द्वारा किया जाएगा ।

  महोत्सव की तैयारियों के सम्बंध में मंगलवार को श्रीरामसेवक सभा के पदाधिकारियों ने सभा भवन में पत्रकारों से वार्ता में बताया कि 28 अगस्त को अपरान्ह में महोत्सव का विधिवत शुभारम्भ होगा । जिसके बाद भक्तों का दल कदली वृक्ष लेने चोपड़ा गांव निकट ज्योलीकोट जाएगा । कदली वृक्ष 29 अगस्त को नैनीताल लाये जाएंगे । उस दिन शहर में कदली वृक्षों का नगर भ्रमण होगा और धार्मिक व सांस्कृतिक झांकी निकलेगी । 30 अगस्त को माँ नन्दा सुनन्दा की मूर्तियों का निर्माण होगा और 31 अगस्त को नंदाष्टमी का मुख्य पर्व होगा । यह महोत्सव एक हफ्ते तक जारी रहेगा और 5 सितम्बर को मां नन्दा सुनन्दा की मूर्तियों के विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन होगा ।
   बताया कि महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण होंगे । इस वर्ष माँ नन्दा सुनन्दा के डोले के नगर भ्रमण में पिथौरागढ़ से लखिया भूत का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को भी आमंत्रित किया जा रहा है ।
  सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि मन्दिर परिसर में अनावश्यक भीड़ से बचने व डोले के आसपास भीड़ को नियंत्रित करने के लिये मन्दिर क्षेत्र में सेल्फी लेना व वीडियो बनाने से श्रद्धालुओं को रोका जाएगा । उन्होंने महोत्सव को भव्य रूप देने के लिये प्रशासन व जिलाधिकारी वन्दना द्वारा दिये जा सहयोग के प्रति आभार जताया है ।
 पत्रकार वार्ता में सभा के अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी,उपाध्यक्ष अशोक साह, मुकेश जोशी मंटू, घनश्याम लाल साह, देवेंद्र लाल साह, राजेन्द्र लाल साह,विमल चौधरी,भीमसिंह कार्की,भुवन बिष्ट, मिथिलेश पांडे,कमलेश ढूंढियाल,मोहित साह सहित कई अन्य लोग मौजूद थे ।
ALSO READ:  यूथ कांग्रेस के नैनीताल जिला प्रभारी माधव कृष्णा और नैनीताल विधानसभा प्रभारी श्रुति कुमारी का प्रथम बार नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प-गुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत किया,

You missed

You cannot copy content of this page